Advertisement
नियमित रूप से व्यायाम और सूर्य नमस्कार करें विद्यार्थी - विधानसभा अध्यक्ष

उन्होंने कहा कि भारत एक महान देश है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम विश्वगुरू बन रहे हैं। देश आगे बढ़ रहा है। इसमें शिक्षा का भी अहम स्थान है। देश और प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू हो रही है। इसमें शिक्षण को बेहद प्रभावी तरीके से लागू किया गया है। शिक्षकों को विद्यार्थियों को बताना चाहिए कि हमारे राष्ट्र नायक महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान, शिवाजी महान हैं, उन्होंने देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
इसी तरह भूगोल, गणित और अन्य विषयों को भी प्रायोगिक और सहज, सरल तरीके से समझाना होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक स्कूल में शिक्षण के साथ ही व्यक्तिगत रूप से भी विद्यार्थी से जुड़ें। उनके घर जाएं, उनकी शैक्षणिक उन्नति पर परिवार से चर्चा करें, सुझाव दें तभी हम सुयोग्य नागरिकों के निर्माण में अपना सम्पूर्ण योगदान दे पाएंगे।
उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहे कि हमारा देश, प्रांत, जिला, शहर और गांव श्रेष्ठ बनें। उन्होंने अजयसर स्कूल के क्रमोन्नयन के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि पूर्व में शिक्षा मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में कई नवाचार किए गए थे। उन्हें लागू किया जाए तो विद्यालय और शिक्षण प्रभावी बनेगा।
इस अवसर पर सतीश बंसल, सीताराम शर्मा, महेंद्र रावत सहित कई जनप्रतिनिध, ग्रामीण व शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


