Students meet students against university administration-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ स्टूडेंट्स का हल्ला बोल

khaskhabar.com: सोमवार, 08 मई 2017 1:58 PM (IST)
यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ स्टूडेंट्स का हल्ला बोल
जयपुर। प्रदेशभर में जहां एक ओर बढ़ते तापमान से लोग परेशान है वहीं राजधनी जयपुर में रविवार को 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। ऐसे में राजस्थान यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में लगे खराब कूलर के चलते महज पंखे के सहारे स्टूडेंट्स पढ़ाई करने को मजबूर है। कई बार लाइब्रेरी में कूलर लगाने की बात की गई लेकिन सारे प्रयास नाकाफी साबित हुए। इसी बात से नाराज होकर सोमवार को स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी की सेंटर लाइब्रेरी के मैन गेट पर छात्र नेता चेतन यादव के नेतृत्व में लाइब्रेरी में खराब कुलरों को सही करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से जल्द से जल्द खारब कुलरों को ठीक करवा लाइब्रेरी में समुचित रूप से लगाने की मांग की ताकि स्टूडेंट्स को भीषण गर्मी से राहत मिल सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement