Students creativity seen in winter carnival-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विंटर कार्निवाल मे स्टूडेंट्स की दिखी क्रिएटिविटी

khaskhabar.com: सोमवार, 25 दिसम्बर 2023 7:49 PM (IST)
विंटर कार्निवाल मे स्टूडेंट्स की दिखी क्रिएटिविटी
जयपुर। सिरसी रोड स्थित ऑरोबिंदो इंटरनेशनल स्कूल में तीसरे विंटर कार्निवाल का भव्य आयोजन रविवार को किया गया। इस मौके पर दिशा और उमंग संस्था की ओर से भी मेले में विभिन्न कलाकृतियां प्रस्तुत की गई। मेले में स्टेम लेब द्वारा चंद्रयान 3 नाटक की विशेष प्रस्तुति दी गई। स्टूडेंट्स ने विभिन्न स्टॉल्स पर अपनी क्रिएटिव वर्क से विजीटर्स को खासा प्रभावित किया। कार्यक्रम के दौरान विजेताओं को फ्रिज, वाशिंग मशीन, साइकिल और इलेक्ट्रिक आईटम उपहार में दिए गए। कार्यक्रम में स्कूल के निदेशक डॉ. भारत पाराशर, सह निदेशक शालिनी पाराशर और प्रिंसिपल करुणा नागपाल ने स्टूडेंट्स की क्रिएटिविटी की तारीफ की एवम विभिन्न स्टाल्स का दौरा किया। कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट कर्नल दिबाकर चंद्रा ने विभिन्न स्टॉल्स का दौरा किया एवम उनकी क्रिएटिविटी की सराहना की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement