कोटा। जवाहर नगर थाना इलाके की तलवंडी में स्थित बहुमंजिला इमारत के कमरे में छात्र के शव मिलने के मामले में गुरुवार को पुलिस ने मृतक छात्र मयंक सिंह तोमर का पोस्टमार्टम कराया। बताया जा रहा है कि इंदिरा गांधी नगर निवासी मयंक तोमर अलनिया स्थित कैरियर पोइंट यूनिवर्सिटी से पोलीटेक्निक की तैयारी कर रहा था। वह 9 दिसम्बर को परीक्षा देने की बात बोलकर घर से निकला था। इसके बाद से ही मयंक के बारे में कुछ पता नहीं चल रहा था। वहीं पुलिस की अभी तक की जांच आत्महत्या की ओर इशारा कर रही है। ऐसे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनन्त कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मामले की पूरी जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल जिस पाइप के सहारे छात्र लटका मिला है उसको कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया है कि मयंक की हत्या की गई है। उसके साथ पहले भी मारपीट की गई थी। जिसकी शिकायत भी थाने में दर्ज कराई थी। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।
ताजमहल पर
क्यों पसरा है सन्नाटा, जानिए आप भी