students also took out rally for AIDS awareness in udaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विद्यार्थियों ने एड्स के प्रति जागरुकता के लिए निकाली रैली

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 दिसम्बर 2016 11:59 AM (IST)
विद्यार्थियों ने एड्स के प्रति जागरुकता के लिए निकाली रैली
उदयपुर। विश्व एड्स दिवस पर गुरुवार को शहर में नर्सिंग स्टूडेंट्स द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। सनराइज नर्सिंग कॉलेज के 400 से ज्यादा छात्र-छात्राएं इस रैली में शामिल हुए। रैली सुबह 10 बजे सनराइज कॉलेज से शुरू हुई और हिरनमगरी के विभिन्न इलाकों से होकर वापस कॉलेज पहुंची। रैली के दौरान एड्स जागरूकता को लेकर सभी विद्यार्थी अपनी शर्ट पर रेड रिबिन लगाकर नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। जागरूकता रैली में नर्सिंग स्टूडेंट्स ने कहा कि एड्स की सही जानकारी ही एड्स से बचाव है, एड्स के संक्रमित रोगी के साथ समाज अपनापन दिखाएं और सही जानकारी से इन रोगियों को अवगत कराते हुए इलाज में मदद करें, छूआछूत या भेदभाव नहीं। रैली के दौरान सभी स्टूडेंट्स हाथों में एड्स से जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर चल रहे थे। विद्यार्थियों ने लोगों को पत्रक बांट कर एड्स से बचाव का सन्देश दिया। बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement