Student power demonstration before Student union election 2017-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छात्रसंघ चुनाव से पहले छात्रों का शक्ति प्रदर्शन

khaskhabar.com: रविवार, 13 अगस्त 2017 1:19 PM (IST)
छात्रसंघ चुनाव से पहले छात्रों का शक्ति प्रदर्शन
जोधपुर। छात्रसंघ चुनाव की अभी न कोई तारीख तय हुई है न ही इनकी घोषणा सरकार की ओर से की गई है। लेकिन छात्रनेताओं में छात्रसंघ चुनाव 2017 के लिए अपनी दावेदारी जताने की होड़ मची हुई है। कैंपस में दावेदारों का घमासान शुरू हो गया है। हालांकि प्रदर्शन को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट राज्य सरकार की ओर से समय समय पर आदेश जारी किए जा चुके, मगर आदेश को तो छात्रनेता मान रहे न ही छात्र संगठन। शनिवार को तो एक के बाद एक दिनभर प्रदर्शन होते रहे। इस दौरान छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय के दोनों मुख्य कैंपस बंद करवा दिए, जिसपर कुलपति प्रो. आरपी सिंह ने मौके पर जा कर मुख्यद्वार खुलवाए, वहां से लौटे तो केंद्रीय कार्यालय बंद था। यह सिलसिला यहीं नहीं रुका शाम करीब 7 बजे तक कुलपति रजिस्ट्रार छात्र नेताओं से घिरे रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement