अमृतसर। खालसा कॉलेज में एक स्टूडेंट की ओर से आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक छात्र हरप्रीत सिंह बीएसई एग्रीकल्चर का स्टूडेंट था। काॅलेज छात्रों ने स्टूडेंट की आत्महत्या के पीछे काॅलेज प्रबंधन की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। छात्रों ने कहा कि काॅलेज की तरफ से छात्र को कम हाजिरी के चलते निकाल दिया गया। जिसके बाद मानसिक तनाव के चलते छात्र ने आत्महत्या कर ली।