Strong security arrangements in Karnal after the verdict-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फैसले के बाद करनाल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

khaskhabar.com: सोमवार, 28 अगस्त 2017 5:50 PM (IST)
फैसले के बाद करनाल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
करनाल। डेरा सच्चा सौदा मुखी बाबा राम रहीम को साध्वी बलात्कार केस में दस साल की सजा मिलने के बाद करनाल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उपायुक्त डा.आदित्य दहिया ने डेरा प्रमुख के मामले में हुए सजा के ऐलान के दृष्टिगत जिला में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी से अपील की है कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें और ना ही किसी के बहकावे में आएं।यदि कोई व्यक्ति कानून व्यवस्था को बिगाडऩे का प्रयास करता पाया गया तो सम्बन्धित के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कारवाई अमल में लाई जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि जिला में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पर्याप्त संख्यां में सुरक्षा बल तैनाती है, सभी क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहले से ही 32 डयूटी मजिस्ट्रेट तैनात है जो हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement