Strong diarrhea control will run from fortnight 28 May to 09th June-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सशक्त दस्त नियंत्रण पखवाड़ा 28 मई से, यहां पढ़ें

khaskhabar.com: सोमवार, 27 मई 2019 6:01 PM (IST)
सशक्त दस्त नियंत्रण पखवाड़ा 28 मई से, यहां पढ़ें
जयपुर। जयपुर जिले में 28 मई से 09 जून तक सशक्त दस्त नियंत्रण पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत दस्त के ईलाज के लिए ओआरएस एवं जिंक की गोलियों के उपयोग के सम्बन्ध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिला स्तर पर पखवाड़े की शुभांरभ की तैयारियाँ शुरू कर दी गई है। पखवाड़े के दौरान ही दस्त के ईलाज के लिए जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही बच्चों का ईलाज किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक चिकित्सा संस्थान में ओआरएस-जिंक कॉर्नर की स्थापना की जाएगी। साथ ही ऎसे सभी घर जहाँ 05 वर्ष से छोटी उम्र के बच्चे हैं, आशा द्वारा घर जाकर ओआरएस के उपयोग, साफ-सफाई और स्वच्छता के बारे में जागरूक किया जाएगा।

पखवाड़े के तहत समुदाय और ग्राम स्तर पर भी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। आंगनवाड़ी और सरकारी संस्थानों में हाथ धोने की विधी का प्रदर्शन किया जाएगा। आशाओं द्वारा घर-घर जाकर दस्त रोगियों का उपचार किया जाएगा। इसके तहत दो माह से छह माह तक के शिशु को आधी गोली रोजाना चौदह दिनों तक एवं छह माह से बड़े शिशु को एक गोली रोजाना दी जाएगी। साथ ही इसे देने की विधी भी समझाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पखवाड़े के दौरान आमजन को दस्त रोग में बरती जाने वाली सावधानियों के विषय में जागरूक किया जाएगा।
जयपुर सशक्त दस्त नियंत्रण पखवाडे का शुभांरभ 28 मई को मोतीकटला प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र से किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement