सर्दी के चपेट से
ब्रेनस्ट्रोक और हार्ट अटैक की मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। जबकि शुरुआत
की माह से होने वाली ठंड की चपेट में आने से दो दिन में सात लोगों की मौत हो चुकी
हैं। मरने वालों में कल्यानपुर की 70 वर्षीय गंगा देवी घर में
काम करने के दौरान अचानक गश खाकर गिर पड़ी। परिजन उन्हे इलाज के लिए हैलट लेकर
पहुंचे तो डाक्टरों द्वारा सीटी स्कैन कराने पर ब्रेन स्ट्रोक के अटैक का पता चला।
डाक्टरों ने उन्हे इलाज के लिए भर्ती कर लिया, लेकिन उनकी उपचार के दौरान ही मौत हो गई। इसी तरह
बिधनू निवासिनी सुनीता (50) घर में अलाव तापने के
दौरान अचानक तबीयत खराब हुई और परिजन अस्पताल लेकर भागे। डाक्टरों ने उन्हें भी
ब्रेन स्ट्रोक होने की बात कहकर अस्पताल में भर्ती कर लिया।
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज