strike against school administration in hathras-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्कूल संचालक की मनमानी के चलते अभिभावकों ने किया हंगामा

khaskhabar.com: शनिवार, 08 अप्रैल 2017 5:07 PM (IST)
स्कूल संचालक की मनमानी के चलते अभिभावकों ने किया हंगामा
हाथरस। हाथरस शहर में स्कूल संचालक की मनमानी को लेकर अभिभावकों ने बीएलएस इण्टरनेशनल स्कूल पर हंगामा किया। हंगामे के दौरान स्कूल संचालक और अभिभावकों के बीच तीखी नोक-झोंक हुई। सूचना पर पुलिस स्कूल पंहुची और दोनो पक्षों से समझाइश कर मामला शांत कराया। हंगामा करने वाले आक्रोशित अभिभावकों ने आरोप लगाया कि यहां सिलेबस, ड्रेस और फीस के नाम पर मनमानी की जा रही है। यहां प्रशासन द्वारा हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं कराया जा रहा है। अभिभावकों का आरोप है कि मनमानी का विरोध करने पर स्कूल संचालक ने गुंडागर्दी की है। इस मामले में स्कूल के चेयरमैन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement