Strict Enforcement on Vande Bharat Express-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वंदे भारत में सख्ती : 2100 यात्रियों से 40 लाख की वसूली, परिजनों को सीट तक छोड़ना पड़ा भारी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 जनवरी 2026 09:54 AM (IST)
वंदे भारत में सख्ती : 2100 यात्रियों से 40 लाख की वसूली, परिजनों को सीट तक छोड़ना पड़ा भारी
जोधपुर। वंदे भारत एक्सप्रेस में बिना टिकट और अनधिकृत यात्रा करने वालों के खिलाफ जोधपुर मंडल रेलवे ने अब तक का सबसे बड़ा अभियान चलाया है। इस कार्रवाई में अब तक 2100 यात्रियों से करीब 40 लाख 39 हजार रुपये वसूले जा चुके हैं। रेलवे ने साफ किया है कि वंदे भारत ट्रेन में प्लेटफॉर्म टिकट या वेटिंग टिकट पर यात्रा पूरी तरह प्रतिबंधित है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कई लोग अपने परिजनों या परिचितों को सीट तक छोड़ने के लिए कोच में चले जाते हैं, लेकिन वंदे भारत के ऑटोमैटिक लॉकिंग सिस्टम के कारण वे अंदर ही फंस जाते हैं। ट्रेन रवाना होने से पहले सभी दरवाजे सेंट्रल कमांड से लॉक हो जाते हैं और ट्रेन सीधे अगले स्टेशन पर रुकती है। ऐसे में टीटीई उन्हें बिना टिकट यात्री मानते हुए कार्रवाई करते हैं। जुर्माना सामान्य ट्रेनों से कई गुना ज्यादा
डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि यह कार्रवाई रेलवे अधिनियम 1989 के तहत की जा रही है। वंदे भारत में पकड़े जाने पर जुर्माना सामान्य मेल या एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में कई गुना अधिक होता है।
जोधपुर–दिल्ली कैंट रूट: न्यूनतम ₹2385 वसूले जा रहे हैं
जोधपुर–साबरमती रूट: न्यूनतम ₹855 का जुर्माना
40 लाख में से 18 लाख सिर्फ पेनाल्टी
रेलवे के अनुसार कुल वसूली गई 40.39 लाख रुपये की राशि में से 18.57 लाख रुपये केवल जुर्माने के रूप में वसूले गए हैं। औसतन हर यात्री को करीब 2000 रुपये का नुकसान हुआ है।
खड़े होकर यात्रा की अनुमति नहीं
रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वंदे भारत एक पूरी तरह आरक्षित (Fully Reserved) ट्रेन है। इसमें न तो जनरल कोच होते हैं और न ही जुर्माना देकर खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति दी जाती है। केवल कन्फर्म टिकट होने पर ही ट्रेन में प्रवेश संभव है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement