Strict action will be taken against the encroachers by putting debris-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मलबा डालकर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध होगी कड़ी कार्रवाई

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020 7:38 PM (IST)
मलबा डालकर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध होगी कड़ी कार्रवाई
जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण के चिन्तन सभागार में गुरूवार को करतारपुरा नाले के अतिक्रमण को लेकर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें नाले में डाले जाने वाले मलबे को रोकने व डाले गये मलबे को हटाने एवं नाले का सीमांकन कराने के संबंध में विस्तार से चर्चा कर दलों का गठन किया गया जो नाले के अतिक्रमण को रोकने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर कार्रवाई की जायेगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि मलबा डालने वालों की नियमित सात दिनांे तक 24 घंटे नगर निगम व जेडीए की प्रवर्तन शाखा के अधिकारियों की निगरानी में होम गार्ड तैनात किये जायेंगे, जो मलबा डालने वालेे टेªक्टर, डम्परों को रोकेंगे तथा मलबा डालने वाले वाहनों की सूची तैयार कर स्थानीय थाने को उपलब्ध करायेंगे। जिससे डम्पर व टेªक्टर मालिकों के विरूद्ध थाने द्वारा कानूनी कार्रवाई की जायेगी। इसके अलावा अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों को भी चिन्हिकरण कर उनके विरूद्ध भी कार्रवाई की जायेगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि जयपुर तहसीलदार के नेतृतव में जेडीए, नगर निगम, जिला कलेक्टर, भू-प्रबन्ध विभाग द्वारा करतारपुरा नाले का शीघ्र ही टीम गठित कर सीमांकन किया जायेगा। साथ ही जेडीए एवं नगर निगम द्वारा नाले को अवरूद्ध कर रखे मलबा को कैसे हटाया जाये इसकी कार्ययोजना तैयार करेगा।
बैठक में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एसओजी अनिल पालीवाल,ने सुझाव दिया कि स्थानीय पुलिस द्वारा प्रभावी मॉनिटरिंग करने व नाले का शीघ्र सीमांकन किया जाये। बैठक में निर्णय लिया कि नियमित करतारपुरा नाले की उच्चस्तरीय प्रभावी मॉनिटरिंग कर अतिक्रमण मुक्त करने के लिए किये गये प्रयासों की समीक्षा की जायेगी।
बैठक में जयपुर विकास आयुक्त टी.रविकांत, जिला कलेक्टर जोगाराम, पुलिस अधीक्षक रणवीर सिंह, डीसीपी साउथ- योगेष दाघीच, निदेशक अभियांत्रिकी वी.एस.सुण्डा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुवीर सिंह, अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता मकसूद अहमद एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर बीरबल सिंह सहित जेडीए के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement