Advertisement
अनियमितताओं के मामलों में कठोर कार्रवाई रहेगी जारी : डॉ. समित शर्मा

सहकारिता विभाग के शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां डॉ. समित शर्मा ने स्पष्ट किया है कि सहकारी संस्थाओं में वित्तीय पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सुशासन सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। विभाग द्वारा भ्रष्टाचार तथा अनियमितताओं के सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सहकारी संस्थाएं आमजन एवं किसानों के विश्वास का महत्वपूर्ण आधार हैं, इनमें किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता तथा सरकारी धन के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शासन सचिव ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई जारी रहेगी तथा दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सहकारी संस्थाओं में वित्तीय अनुशासन को और अधिक मजबूत करने के लिए नियमित ऑडिट, निरीक्षण एवं निगरानी तंत्र को सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि सहकारिता व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे और आमजन का विश्वास मजबूत हो।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


