Street vending market first began in Gurugram Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुरुग्राम में शुरू हुयी पहली स्ट्रीट वैंडिंग मार्केट

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 नवम्बर 2016 6:36 PM (IST)
गुरुग्राम में शुरू हुयी पहली स्ट्रीट वैंडिंग मार्केट
विवेक कालिया ने बताया कि वर्ष 2014 में कराए गए रेहड़ी-पटरी, फेरी विक्रेताओं के सर्वेक्षण एवं सितम्बर 2016 में कराई गई वीडियोग्राफी के आधार पर चिन्हित किए गए विक्रेताओं को उक्त मार्केट में जगह दी गई है तथा इसी अनुसार अन्य जगह भी सर्वेक्षण के अनुसार ही पूर्व में चयनित वैंडर्स को प्रथम वरियता के आधार पर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी स्ट्रीट वैंडर्स को सफाई व्यवस्था का पूर्ण ध्यान रखना होगा। जो भी व्यवस्था खराब करने की कोशिश करेगा उसका लाईसैंस रद्द कर दिया जाएगा। नगर परियोजना अधिकारी महेन्द्र सिंह ने बताया कि स्ट्रीट वैंडर्स एक्ट-2014 को एक लम्बी प्रक्रिया के बाद नगर निगम द्वारा लागू किया गया है तथा यह हरियाणा प्रदेश का पहला शहर है, जिसमें स्ट्रीट वैंडर्स एक्ट-2014 के तहत मार्केट विकसित की गई है। इस मार्केट में प्रथम चरण में 20 वैंडर्स को रेहड़ी दी गई हैं और यह कार्य शहर के अन्य सभी भागों में भी क्रमवार लागू कर दिया जाएगा। यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां... यह भी पढ़े :आसाराम समर्थक महिलाओं की नौटंकी, पुलिस की कराई मशक्कत

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement