गुरूग्राम । नगर निगम द्धारा आज शहर की पहली स्ट्रीट वैंडिंग मार्केट की स्थापना सैक्टर-39 में मेदान्ता अस्पताल के सामने कर दी गई है। इसका उदघाटन आज नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त अमित खत्री ने किया। इस मौके पर खत्री ने बताया कि शहर में 10 स्थानों पर पायलेट आधार पर वैंडिंग मार्केट विकसित की जा रही हैं, जिनमें यह पहली मार्केट विकसित की गई है। इसमें बिजली, पानी, शौचालय, सफाई एवं अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। पायलेट आधार पर 10 स्थानों पर ऐसी मार्केट विकसित करने के बाद शहर में सभी स्थानों पर भी मार्केट विकसित करके स्ट्रीट वैंडर्स के अधिकार सुरक्षित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट वैंडर्स के व्यवस्थित होने से यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा। इस मौके पर संयुक्त निगमायुक्त-1
यह भी पढ़े :BJP को सपा में झगड़े का फायदा, CM कैंडिडेट के लिए अखिलेश पहली पसंदः सर्वेयह भी पढ़े :प्यार करना पड़ा महंगा, गंवाई जान