Advertisement
संवेदकों की मांगों को लेकर जयपुर में होगी रणनीति तैयार

सुनील गर्ग ने बताया कि कोटा के पीडब्लूडी कैंपस में रविवार को मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें कोटा, बूंदी, बारां व झालावाड़ के संवेदक शामिल हुए और जयपुर में 4 व 5 अप्रेल की मीटिंग के लिए व्यवस्थाओं और आर्ययोजनाओं पर चर्चा की। कोटा से सैकडों की संख्या में संवेदक जयपुर जाएंगे और वहां दो दिन तक आंदोलन को लेकर अपनी बात रखेंगे। उसके बाद जो भी निर्णय होगा उसके अनुसार आंदोलन को आगे बढाया जाएगा। कोटा में रमेश शर्मा, हरीश गर्ग, भीम सिंह कुंतल, लोकेन्द्र सिंह सौलंकी, अशोक शर्मा बूंदी के ज्ञान प्रकाश जैन, गुरूबक्श सिंह व जगदीश मीणा को जिम्मेदारियां सौंप गई हैं, इसके साथ ही बारां से मनोज विजय, अर्पित शर्मा, विजय सिंह (रिंकू बना), स्वतंत्र जैन और झालावाड़ से कमलजीत सिंह, संजय पाटीदार, सीयाराम अग्रवाल व महावीर सुमन को अपने-अपने जिलों की जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


