खास बातचीत में पदम सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही देश की
एकमात्र पार्टी है जहां पर कार्यकर्ता को वही सम्मान मिलता है जो पदाधिकारियों को
मिलता है। जब उनसे पूछा गया कि क्या ऐसा सम्मान बसपा में नहीं मिलता। तो उन्होंने
तबाक से कहा कि वहां सम्मान की बात तो दूर बहन जी की डांट न मिले तो यही बहुत बड़ी
बात है। इसके साथ ही उनके चेले चमचों को भी बर्दाश्त करना पड़ता है। चुनाव लड़ने पर
कहा कि अभी दो-चार साल पार्टी में सेवा करने के बाद ही चुनाव की तरफ ध्यान दूंगा।
फिलहाल पार्टी की विचारधारा को अधिक से अधिक लोगां तक पहुंचाने के लिए काम कर रहा
हूं।