Stoneing on BJP workers in sambhal -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जश्न मनाते बीजेपी कार्यकताओं पर पत्थरबाजी

khaskhabar.com: रविवार, 19 मार्च 2017 11:05 AM (IST)
जश्न मनाते बीजेपी कार्यकताओं पर पत्थरबाजी
योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाए जाने की खुशी में भाजपा के कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों की धुन पर नाचना शुरू कर दिया और कस्बा संभल में अपने जुलूस को लेकर जय श्री राम के नारे लगाते हुए ढोल पर नाचते हुए जा रहे थे, जैसे ही जुलूस अपने रास्ते पर आगे बढ़ना शुरू हुआ और जुलूस मोहल्ला कोटगर्वी में पहुँचा तभी दूसरे समुदाय के लोगों को अच्छा नहीं लगा और जुलूस पर एक साथ पत्थरों से हमला कर दिया । जुलूस में शामिल लोग कुछ समझ पाते तब तक दो लोग गंभीर घायल हो गये । जूलुस में अफरा तफरी मच गई ।सभी लोग अनहोनी की आशंका को लेकर इधर उधर भागने लगे । पुलिस के आला अधिकारियों के मामला संज्ञान में आने पर कई थाने की फोर्स को बुला लिया गया और पुलिस अधीक्षक बालेंन्द्र भूषण सिंह भी मौके पर पहुँच गए ।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने दूसरे समुदाय के लोगों के खिलाफ तहरीर दी है पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है । पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश दी फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं ।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement