Stepson pulled the mother-daughter out of the house-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सौतले बेटे ने मां-बेटी को निकाला घर से बाहर

khaskhabar.com: बुधवार, 02 नवम्बर 2016 5:50 PM (IST)
सौतले बेटे ने मां-बेटी को निकाला घर से बाहर
अजमेर। विधवा महिला मां और उस की बेटी को प्रताडि़त करने और उसे अपने ही घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है । इस मामले में आरोपी बेटे के खिलाफ कार्यवाही करने और विधवा महिला की घर वापसी के लिए आज महिला कांग्रेस अध्यक्ष सबा खान के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने एसपी से मुलाक़ात की । आरोप है की धोलाभाटा इलाके के बसंत विहार कॉलोनी की रहने वाली विधवा महिला मां जागृति चौहान और उस की बेटी को जागृति के ही सौतेले बेटे ने घर से निकाल दिया । जिसके बाद से ही दिनों दर दर भटक रही हे । बुधवार को जागृति और उस की बेटी की मदद के लिए महिला कांग्रेस आगे आई है। बताया जा रहा है की आरोपी बेटे ने ना सिर्फ मां बेटी को घर से बाहर निकाला बल्कि उन्हें शहर छोडऩे के लिए भी धमकाया जा रहा है, साथ ही इस महिला को उस की बेटी के चहरे पर तेजाब फैकने की धमकी भी दी जा रही है। इस मामले में महिला कांग्रेस के शिष्टमंडल ने एसपी नितिनदीप से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौपा और आरोपी बेटे के खिलाफ कार्यवाही कर महिला की घर वापसी की मांग की गयी है । यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!
यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement