State Selection Commission will bring transparency in recruitment: Kanwar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्य चयन आयोग से भर्तियों में आएगी पारदर्शिता : कंवर

khaskhabar.com: सोमवार, 18 सितम्बर 2023 7:43 PM (IST)
राज्य चयन आयोग से भर्तियों में आएगी पारदर्शिता : कंवर
- भ्रष्टाचार के समूल नाश के लिए काम कर रही सुक्खू सरकार देहरा । कांग्रेस मत्स्य पालन विभाग के चेयरमैन नरदेव कंवर ने कहा है कि राज्य चयन आयोग स्थापित होने से सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता आएगी। प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में इस आयोग के गठन को मंजूरी दे चुकी है। अब विधानसभा में बिल लाया जाएगा, जिसके पास होने के बाद आयोग के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार प्रदेश में भ्रष्टाचार के समूल नाश के लिए कार्य कर रही है। सुक्खू सरकार ने सत्ता संभालते ही भ्रष्टाचार पर वार करते हुए कर्मचारी चयन आयोग को पहले भंग किया और पेपर लीक के एक के बाद एक कई मामले पकड़े जाने पर इसे खत्म कर दिया गया। आयोग के सभी कर्मचारी भी बदले जा चुके हैं। नए आयोग में नए कर्मचारी होंगे, जो लंबे समय तक अपने पद पर जमे नहीं रह पाएंगे।
नरदेव कंवर ने कहा कि हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग को रद्द करने का फैसला ऐतिहासिक रहा है। नए आयोग के कार्य शुरू करते ही भर्तियों में तेजी आएगी। युवाओं को सरकारी रोजगार मिलेगा और भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं होगी। सुक्खू सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है और हर कैबिनेट बैठक में भर्तियां निकाली जा रही हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement