Advertisement
शिक्षा राज्य मंत्री ने जारी किया स्टेट ओपन स्कूल का परीक्षा परिणाम

अक्टूबर-नवम्बर, 2018 की 12वीं की परीक्षा में कुल 23 हजार 767 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 12 हजार 334 महिला तथा 11 हजार 433 पुरूष अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इस परीक्षा में कुल 23 हजार 667 अभ्यर्थी परीक्षा देने बैठे थे। जिनमें से 12 हजार 311 महिला तथा 11 हजार 356 पुरूष अभ्यर्थी बैठे थे। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 10 हजार 954 रही है। 12वीं का कुल परीक्षा परिणाम 46.28 प्रतिषत रहा। इनमें महिलाओं का 48.87 तथा पुरूषों का 43.47 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है।
इसी प्रकार 12वीं की स्ट्रीम-02 की परीक्षा में कुल 03 हजार 273 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 01 हजार 64 महिला तथा 2 हजार 209 पुरूष अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इस परीक्षा में कुल 3 हजार 173 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जिनमें से 1 हजार 41 महिला तथा 2 हजार 132 पुरूष अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1 हजार 365 है। इसका कुल परीक्षा परिणाम 43.02 प्रतिषत रहा। इनमें महिलाओं का 47.45 तथा पुरूषों का 40.85 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है।
शिक्षा मंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक
शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह उोटासरा ने सोमवार को शिक्षा संकुल में स्कूल शिक्षा परिषद् के अधिकारियों की अनौपचारिक बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से संवाद में आह्वान किया कि प्रदेश को शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी करने के लिए टीम भावना से सभी सहयोग करें। उन्होंने कहा कि वह स्वयं शिक्षक परिवार से जुड़े रहे हैं, इसलिए शिक्षकों को अपना परिवार ही मानते हैं।
डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा के अनुरूप विभाग में शिक्षा की गुणवत्ता के लिए जो बेहतरीन कार्य करेंगे, उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा और जो अपेक्षित परिणाम नहीं देते हैं उनसे संवाद कर प्रयास किया जाएगा कि राज्य हित में वे अपना बेहतरीन देने का प्रयास करें। उन्होंने अधिकारियों का आह्वान किया कि वे आम जन की भावनाओं को महत्व दें और उम्मीद लेकर जो आते हैं उन्हें सुनें और उनका कार्य यदि नियमों में होने लायक हो तो त्वरित करें। इसमें टालमटोल नहीं करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी स्तरों पर यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भ्रष्टाचार नहीं हो। उन्होंने मिलकर सभी को प्रदेश हित में अच्छे से अच्छा कार्य करने का आह्वान किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


