State misfortune: CM has not talked to PM till date on SYL Canal: Selja-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रदेश का दुर्भाग्य: एसवाईएल नहर पर सीएम ने आज तक पीएम से कोई बात नहीं की : सैलजा

khaskhabar.com: गुरुवार, 05 अक्टूबर 2023 07:37 AM (IST)
प्रदेश का दुर्भाग्य: एसवाईएल नहर पर सीएम ने आज तक पीएम से कोई बात नहीं की : सैलजा
चंडीगढ़। पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा कि एसवाईएल नहर प्रदेश के लोगों की जीवन रेखा है। एसवाईएल का पानी न मिलने से जहां हरियाणा प्रदेश के किसानों की लाखों एकड़ जमीन बंजर हो गई है वहीं प्रदेश के हजारों गांवों के लोग आज पीने के पानी को तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि न तो हरियाणा, न ही पंजाब ने और न ही केंद्र सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया। इस पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वागत योग्य है। प्रदेश सरकार को केंद्र के समक्ष अच्छी तरह से पैरवी करते हुए जल्द से जल्द सर्वे शुरू करवाना चाहिए। मीडिया को जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह प्रदेश का दुर्भाग्य है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज तक न तो एसवाईएल नहर के लिए प्रधानमंत्री से कोई बात की और न ही एक हफ्ते पहले अमृतसर में हुई उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक में एसवाईएल नहर मुद्दे को सही ढंग से उठाया। मुख्यमंत्री हरियाणा के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं और जो मुख्यमंत्री हरियाणा के लोगों के हितों की लड़ाई नहीं लड़ सकता उसे मुख्यमंत्री के पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
उन्होंने कहा कि एसवाईएल नहर का पानी हरियाणा को मिले इसके लिए कांग्रेस ने सतत प्रयास किए। मुख्यमंत्री से समय-समय पर मांग की गई कि वे प्रधानमंत्री से मिलकर एसवाईएल पर अपना पक्ष मजबूती से रखे। पर यह प्रदेश का दुर्भाग्य रहा कि मुख्यमंत्री ने आज तक न तो एसवाईएल के लिए प्रधानमंत्री से कोई बात की।
उन्होंने कहा कि एक हफ्ते पहले अमृतसर में हुई उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि वो हरियाणा को एसवाईएल के पानी की एक बूंद भी नहीं देंगे। मुख्यमंत्री हरियाणा के हितों की रक्षा करते हुए इसका जवाब देना चाहिए था।
उन्होंने कहा कि अब एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट का निर्णय हरियाणा के पक्ष में आया है जिसमें कोर्ट ने पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई है और केंद्र सरकार को मौजूदा स्थिति पर सर्वे की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। मुख्यमंत्री के पास यह आखिरी मौका है कि वो प्रधानमंत्री से मिलकर एसवाईएल का निर्माण केंद्रीय एजेंसी से करवाने की मांग कर जल्द से जल्द एसवाईएल नहर के निर्माण का कार्य शुरू करवाएं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement