राज्यमंत्री भदेल ने किए देशनोक में करणी माता के दर्शन
khaskhabar.com: सोमवार, 02 जनवरी 2017 7:10 PM (IST)
बीकानेर। महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल ने सोमवार को देशनोक के विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। उन्होंने मां करणी के धोक लगाकर प्रदेश में खुशहाली और अमन-चैन की कामना की। श्री करणी मंदिर निजी प्रन्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष शेषकरण दान ने उन्हें मंदिर के ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक गोपाल राम बिड़दा, महिला अधिकारिता विभाग की कार्यक्रम अधिकारी मेघा रतन और ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष कैलाश दान सहित कई लोग मौजूद रहे।