State Level Hindi Day Celebration, 2019-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्य स्तरीय हिन्दी दिवस समारोह, 2019 शनिवार को

khaskhabar.com: शुक्रवार, 13 सितम्बर 2019 1:47 PM (IST)
राज्य स्तरीय हिन्दी दिवस समारोह, 2019 शनिवार को
जयपुर। भाषा एवं पुस्तकालय विभाग की ओर से शनिवार 14 सितम्बर को राज्य स्तरीय हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान जे.एल.एन मार्ग जयपुर के सभागार में आयोजित किया जायेगा। समारोह के मुख्य अतिथि भाषा एवं पुस्तकालय विभाग के राज्य मंत्री डॉ.सुभाष गर्ग और कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के प्रमुख शासन सचिव डॉ. आर वेंकटेश्वरन विशिष्ट अतिथि के रूप में तथा आलोचक एवं साहित्यकार डॉ. दुर्गा प्रसाद अग्रवाल समारोह में मुख्य वक्ता होंगे। विभाग के निदेशक विष्णु कुमार गोयल ने बताया 14 सितम्बर को प्रातः 11 बजे आयोजित राज्य स्तरीय हिन्दी दिवस समारोह में हिन्दी के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं मौलिक लेखन को बढ़ावा देने के लिए शुरू किये गये हिन्दी सेवा पुरस्कार से हिन्दी साहित्य विधा में ईशमधु तलवार एवं तकनीकी में कृष्ण कुमार यादव एवं डॉ. (श्रीमती) राजेश यादव को संयुक्त रूप से सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षाओं में हिन्दी विषय में शत प्रतिशत अंक लाने वाले 221 छात्र/छात्राओं को भी सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर विभाग द्वारा प्रकाशित विभागीय पत्रिका ‘‘भाषा परिचय’’ के हिन्दी विशेषांक का विमोचन किया जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement