डॉ सविता, प्रधान मुख्य अरण्यपाल, वन्य प्राणी द्ध -कम- मुख्य वन्य
प्राणी संरक्षक ने हिमाचल प्रदेश वन्य प्राणी प्रभाग व प्रदेश के वन्य
प्राणी संरक्षित क्षेत्रों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि आज, वन विभाग
को वन्य प्रणियों के संरक्षण के साथ-साथ वन्य जीव-मानव संघर्ष जैसी
चुनौतियों का सामना भी करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश में चल रही
बन्दरों की समस्या व बन्दर -नसबन्दी कार्यक्रम की जानकारी भी प्रशिक्षुओं
से साझा की।
अजय कुमार, प्रधान मुख्य अरण्यपाल, हॉफद्ध हिमाचल
प्रदेश ने प्रशिक्षुओं को जैव-विविधता, वनों की सुरक्षा, व वन विभाग की
विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाते हुए आह्वान किया कि उन्हें अपने-अपने
क्षेत्रों की पहचान कर किसी एक विषय में विषेशज्ञता प्राप्त करनी होगी तथा
प्रशिक्षु अपने कार्य क्षेत्र में सत्यनिष्ठा के साथ कार्य करें ताकि वन
प्रबन्धन में हो रहे निरन्तर बदलावों की आपूर्ति की जा सके।