Advertisement
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे को ईवीएम मशीनों से छेड़छाड़ की आशंका

हर जिले में कार्यकर्ताओं को दो चरणों में ट्रेनिंग दी जा रही है। जिन जगहों पर ट्रेनिंग दी जा रही है, वहां पार्टी के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस आईटी सेल के कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। कार्यकर्ताओं को वीवीपेट मशीनों की जानकारी दी गई। ईवीएम खुलने और पैक होने तक की ट्रेनिंग जिन कार्यकर्ताओं की ड्यूटी पोलिंग बूथ और मतगणना स्थल पर लगेगी, उन कार्यकर्ताओं को ये ट्रेनिंग दी जा रही है। दिल्ली से आए ट्रेनर पोलिंग बूथ कार्यकर्ताओं को इस बात की भी ट्रेनिंग दी जा रही है कि मतदान शुरू होने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल के बाद ही ईवीएम से मतदान हो, इसके अलावा मतदान समाप्त होने के बाद जब ईवीएम पैक हो, तब भी उसकी अच्छी तरह जांच पड़ताल, जिससे कोई गड़बड़ न कर सके।
अगर मतदान के दौरान कार्यकर्ता महसूस करे कि ईवीएम गड़बड़ है तो तत्काल कांग्रेस नेताओं को सूचित किया जाए। साथ ही मतदान समाप्त होने के बाद मतदान दलों के अलावा कौन-कौन लोग साथ हैं, उन पर नजर रखी जाए जरा भी संदिग्ध लगने पर उसकी सूचना दी जाए। बूथ मैनेजमेंट के भी गुर सिखाए वहीं इवीएम के अलावा कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट के भी गुर सिखाए गए। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के एक-बूथ पर 10 -10 कार्यकर्ताओं को नियुक्त करने और अपने-अपने इलाकों में शत प्रतिशत मतदान कराने पर भी जोर दिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


