Start working to prevent water theft-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पानी की छीजत कम करने के लिए एनआरडब्ल्यू का काम शुरू

khaskhabar.com: रविवार, 08 जनवरी 2017 8:36 PM (IST)
पानी की छीजत कम करने के लिए एनआरडब्ल्यू का काम शुरू
जयपुर। जयपुर शहर के चित्रकूट नगर क्षेत्र के वार्ड 21 के सेक्टर 1 से 10 में पानी की छीजत को रोकने के लिए रविवार को उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने एनआरडब्ल्यू (नॉन रेवेन्यू वाटर) प्रोजेक्ट के कार्य का शुभारंभ किया। अधिशासी अभियंता नरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि चित्रकूट की आबादी लगभग चालीस हजार है और क्षेत्र में करीब 4 हजार 677 सर्विस कनेक्शन हैं। इस क्षेत्र में पानी की छीजत लगभग 35 प्रतिशत होने से इसे एनआरडब्ल्यू पायलट प्रोजेक्ट के लिए चुना गया है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत विभिन्न काम करने के बाद छीजत को 35 से 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्मा ने बताया कि प्रोजेक्ट के लिए इस कार्य के लिए 4.59 करोड़ रुपए की तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति जारी हो चुकी है। इसके तहत विभिन्न साइज की डीआई एवं एचडीपीई पाइप लाइन को 16.64 किलोमीटर बदलने, विभिन्न साइज के इलेक्ट्रो मैग्नेटिक बल्क फ्लो मीटर, बटरफ्लाई वॉल्व, सॉफ्ट सीटेड गेट वॉल्व और करीब 4677 जल संबंध बदलने का कार्य नौ माह पूरा किया जाएगा।
उल्ले खनीय है कि ठेकेदार द्वारा सर्वे कार्य, पेयजल बचत के लिए जागरुकता कार्यक्रम, अवैध जल संबंधों की जांच, पाइप लाइनों में लीकेज आदि का काम पिछले महीने से शुरू कर दिया है, जबकि डीआई एवं एचडीपीई पाइप लाइन जोडऩे-बिछाने का कार्य रविवार से शुरू कर दिया गया है। इस दौरान वार्ड पार्षद गजानंद यादव के अलावा भारी संख्या में स्थानीय निवासी और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

[@ शादीशुदा सरपंच बना मजनूं, महिला के साथ बातचीत की ऑडियो हुई वायरल]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement