13वें भातखंडे संगीत समारोह ‘संगीतोत्सव-2017’ का शुभारंभ
khaskhabar.com: बुधवार, 04 जनवरी 2017 7:04 PM (IST)
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री संगीत भारती के निदेशक डॉ. मुरारी
शर्मा ने संगीत में भातखंडे के योगदान को स्मरण करते हुए बताया कि भातखंडे
जी ने हिंदुस्तानी संगीत, कर्नाटक संगीत एवं पाश्चात्य संगीत के मूल
स्वरूप, उसके तुलनात्मक अध्ययन एवं स्वर-ताल की एकरूपता को संगीत के सम्मुख
रखते हुए दरबारी संगीत परंपरा को जन-सामान्य के बीच रखने का प्रयास किया।
डॉ. जयचंद्र जी ने भातखंडे के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए कथक की जयपुर शैली
के कथकों की खोजपूर्ण सामग्री प्रस्तुत की तथा संगीत के अन्य विषयों से
सह-संबंध स्थापित करने का कार्य जीवन पर्यंत किया। उन्होंने कहा कि डॉ.
जयचंद्र शर्मा ने संगीत की अष्टसूत्री संगीत शिक्षा का सृजन कर शास्त्रीय
संगीत को सरल-सुगम तरीके से समझाने का प्रयास किया। अतिथियों का स्वागत शशिशेखर जोशी, राजाराम स्वर्णकार, गिरिराज जोशी ने किया।