start the 13th bhatkhande concert Music Festivals-2017 -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

13वें भातखंडे संगीत समारोह ‘संगीतोत्सव-2017’ का शुभारंभ

khaskhabar.com: बुधवार, 04 जनवरी 2017 7:03 PM (IST)
13वें भातखंडे संगीत समारोह ‘संगीतोत्सव-2017’ का शुभारंभ
बीकानेर। श्री संगीत भारती बीकानेर एवं श्री तोलाराम हंसराज डागा चैरिटेबल ट्रस्ट गंगाशहर के संयुक्त तत्वावधान में 13वें भातखंडे संगीत समारोह ‘संगीतोत्सव-2017’ का शुभारंभ पूर्व महापौर नगर निगम बीकानेर भवानी शंकर शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अजीज अहमद सुलेमानी एवं वरिष्ठ साहित्यकार-रंगकर्मी मधु आचार्य आशावादी ने दीप प्रज्वलन कर किया। संगीत मनीषी डॉ. जयचन्द्र शर्मा की स्मृति में हंसा ऑडिटोरियम, हंसा गेस्ट हाउस, गंगाशहर में आयोजित तीन दिवसीय समारोह के तहत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भवानी शंकर शर्मा ने कहा कि श्री संगीत भारती एक ऐसी संस्था है, जिसने शास्त्रीय संगीत को जीवित रखा है। प्रतिवर्ष इनके द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम से विद्यार्थी प्रशिक्षित होकर पूरे हिंदुस्तान में संगीत क्षेत्र में नाम रोशन कर रहे हैं। डॉ. अजीज अहमद सुलेमानी ने संगीत द्वारा वैकल्पिक चिकित्सा एवं संगीत से मस्तिष्क को सकून पाने का वैज्ञानिक क्रम पर प्रकाश डालते हुए डॉ. जयचन्द्र शर्मा का स्मरण किया। इस अवसर पर मधु आचार्य आशावादी ने शास्त्रीय संगीत को विशिष्ट वर्ग की कला के स्थान पर जन-जन की कला बनाने के लिए डॉ. शर्मा के कार्यों का स्मरण करते हुए नमन किया। उन्होंने कहा कि डॉ. जयचन्द्र शर्मा द्वारा रचित संगीत साहित्य को संगीत के विषयों में सम्मिलित करवाने का प्रयास किया जाना चाहिए।

[@ साल 2016 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए टाॅप 10 टाॅपिक्स]

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement