जयपुर। सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से मोती डूंगरी स्थित गणेशजी के मंदिर में रविवार सुबह 9:30 बजे गणेश निमंत्रण के साथ 15 दिन तक संपूर्ण प्रदेश में होने वाले भगवान परशुराम जयंती समारोह की विधिवत शुरुआत की गई।
महासभा के जयपुर शहर अध्यक्ष अनिल सारस्वत ने बताया कि सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने पत्नी के साथ संत-महंतों की उपस्थिति में भगवान गणपति को आमंत्रित किया और समारोह की सफलता के लिए पूजा की। इस अवसर पर पं. सुरेश मिश्रा, महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम भारती, संरक्षक एच.सी. गणेसिया एवं मुख्य समन्वयक योगेश दाधीच ने पूजा कर गणेश को निमंत्रण दिया। इस मौके पर एक रंगीन स्टीकर का विमोचन भी किया गया।