उदयपुर । गृहमंत्री गुलाब चन्द कटारिया ने उदयपुर के सेवा भारती अस्पताल मे रविवार को गायनिक युनिट का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर कटारिया ने कहा की इस सेवा प्रकल्प की शुरूआत मात्र एक एम्बुलेंस से शुरूआत की थी जो कच्ची बस्त्यिों मे पहुचकर अपनी सेवाएं देती थी। पर वर्तमारन में यह सेवा प्रकल्प एक वट वृ़क्ष का रूप ले चुका है। उदयपुर मे गायनिक के प्रसिद्व डॉक्टर अरूण गुप्ता यहां सप्ताह मे दो दिन नि:शुल्क सेवाएं देगे। इस युनिट मे सभी उपकरण पेसिफिक हॉस्पीटल द्वारा लगवाये गये है, अन्य उपकरणों के लिए गीतांजली हॉस्पीटल से भी कहा गया है। और कुछ ही दिनो मे यहां महिलाओं के लिए यह युनिट शुरू कर दी जायेगी। जहां महिलाओं मे स्त्री रोग निवारण के साथ डिलीवरी की सुविधा भी रहेगी।