Stake distribution campaign made life support, old age-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पट्टा वितरण अभियान बना जिंदगी का सहारा, वृद्धा को मिला हक

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 मई 2017 6:40 PM (IST)
पट्टा वितरण अभियान बना जिंदगी का सहारा, वृद्धा को मिला हक
जैसलमेर/जयपुर। राज्य सरकार की ओर से 14 अप्रैल पर डॉ भीमराव अम्बेडकर जयन्ती से चलाए जा रहे पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण पट्टा वितरण अभियान शिविर को राज्य सरकार ने ग्रामीणों के लिए वरदान बताया है। इस अभियान के दौरान कई ऐसे मामले भी सुलझाए जा रहे हैं, जिनका ग्रामीणों को बेसब्री से इंतजार है। ऐसी ही राहत मिली है 75 वर्षीया विधवा नखती कंवर को। विधवा नखती कंवर ने ग्राम पंचायत बोहा में आयोजित शिविर के दौरान उसके रहवासी आवास के संबंध में पट्टा जारी करने के लिए आवेदन पत्र प्रस्तुत किया। विकास अधिकारी पंचायत समिति जैसलमेर धनदान देथा ने मौके पर ही ग्राम सेवक को पट्टा जारी करने के संबंध में सम्पूर्ण कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किए। सम्पूर्ण कार्यवाही करने के बाद शिविर में ही नखती कंवर को उसके रहवासी आवास का पट्टा प्रदान कर दिया गया। लम्बे अर्से बाद नखती कंवर को उसके आवास का पट्टा मिला तो वह अपने आप को खुश महसूस करने लगी कि आज के बाद कानूनी रूप से इस मकान का मालिकाना हक उन्हें प्रदान हो गया है। नखती कंवर ने इस अभियान की सराहना की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement