Advertisement
अनुच्छेद 370 हमारे लिए हमेशा मुद्दा रहेगा : उमर अब्दुल्ला

इसके अलावा, उन्होंने जम्मू-कश्मीर में आने वाली सरकार पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार घाटी के प्रत्येक लोगों के हित में काम करेगी। इन बातों की परवाह किए बगैर कि उन्होंने किसे वोट किया है, हम सभी के हितों का विशेष ख्याल रखेंगे।”
उन्होंने कहा, “सरकार बनाने की दिशा में हमारी कुछ लोगों से बातचीत जारी है। जैसे ही वो आएंगे, इसके बाद हम आपको सब कुछ बता देंगे। वैसे भी हम आप लोगों से कुछ भी छुपा कर नहीं रख पाएंगे। कल विधायक दल की बैठक होगी, इसमें आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी। ”
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन ने 49 सीटों पर जीत का परचम लहराया है, जबकि भाजपा ने 29 और पीडीपी 3 सीटों पर जीतने में सफल रही है। भाजपा 29 सीटों पर मिली जीत को अपने लिए राजनीतिक दृष्टि से अहम मान रही है। भाजपा का कहना है कि पिछले कई सालों से घाटी में उसके खिलाफ सत्ता विरोध की लहर है। ऐसी स्थिति में 29 सीटों पर जीत का परचम लहराना राजनीतिक दृष्टि से अहम है। भाजपा का यह भी कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में हुए शांतिपूर्वक चुनाव लोकतंत्र की जीत है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


