Srginkl strike on black money unmistakable target: Bhimsen-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

काले धन पर सर्जिंकल स्ट्राइक अचूक निशाना :भीमसेन

khaskhabar.com: रविवार, 13 नवम्बर 2016 7:07 PM (IST)
काले धन पर सर्जिंकल स्ट्राइक अचूक निशाना :भीमसेन
कुल्लू। काले धन के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सर्जिकल स्ट्राइक से जहां आमजनता बहत खुश हैं प्रधानमंत्री मोदी के इस फैसले से देश भर में काला बाजारी व काले धन पर भी पूरी तरह से रोक लगेगी। कुल्लू जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने शनिवार को पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काले धन के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक कर एक तीर से कई निशाने साधे हैं। जिला भाजपा अध्यक्ष का कहना है कि भले ही कुछ दिन आमजनता को दिक्कतें पेश आएंगी, लेकिन इसके दूरगामी असर दिखेंगे। जो पूरी तरह से देश को विकास की राह पर ले जायेंगे। शर्मा के मुताबिक प्रधानमंत्री का यह फैसला देश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इस फैसले से जहां आतंकवाद पर करारी चोट लगी है वहीं नकली करंसी से भी देश की जनता को निजात मिलेगी। भीमसेन शर्मा ने आमजनता से सरकार के फैसले पर सहयोग करने की अपील की है। शर्मा का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा 1000 व 500 के नोटों को बंद करने से कालाबाजारी करने वालों व जो लोग सूदखोरी का काम करते हैं, उस पर भी अंकुश लगेगा। जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के इस फैसले का स्वागत करते हुए उनका आभार जताया है।
यह भी पढ़े :बेंगलुरु के बाजार में आया असली से पहले 2000 का नकली नोट!
यह भी पढ़े :ऐसे बना रहे हैं नमक से काले धन को सफेद

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement