गोरखपुर। जिला अस्पताल से प्राप्त सूचना के
अनुसार डेंगू के मरीजों की संख्या में बढोतरी हो रही है, अब तक 87 मरीज़ों के ब्लड
नमूने पॉजीटिव पाये गए हैं। अब तक डेंगू से कई मौतें भी हो चुकी है। सरकारी और
प्राइवेट आंकड़े कुछ ज्यादा ही होंगे। डेंगू की भयवाह स्थिति को देखते हुए रविवार व
अन्य छुट्टियों के दिनों में भी जिला अस्पताल की ओपीडी में डेंगू के मरीज़ देखे जा
सकते हैं। जहाँ एक ओर जिला अस्पताल इस संबंध में गंभीर दिख रहा है वहीं दूसरी ओर
साफ सफाई व फागिंग को लेकर
नगर निगम की उदासीनता से बीमारों की संख्या में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है ।