sport, talent,,new ,sport, policy, Rathor,-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नई खेल नीती से निखरेगी खेल प्रतिभा-राठौड़

khaskhabar.com: रविवार, 04 सितम्बर 2016 7:47 PM (IST)
नई खेल नीती से निखरेगी खेल प्रतिभा-राठौड़
चरु।चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मन्त्री राजेन्द्र राठौड रविवार कोचूरू दौरे पर रहे। इस दौरान चिकित्सा मन्त्री ने जनसुनवाई सहित चिभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। जिला खेल स्टेडियम में 2 करोड 25 लाख की विभिन्न योजनाओं का चिकित्सा मन्त्री राजेन्द्र राठौड द्वारा शिलान्यास किया गया। राठौड ने कहा राज्य सरकार की ओर से नई खेल नीति बनायी गयी जिसमें ना केवल खिलाडियों के लिए 16 फीसदी राशि बढायी गयी है अपितु इस नीति के तहत ग्राम पंचायत स्तर तक खेल मैदानों को विकसित करने का कार्य किया जाएगा। समारोह से पूर्व चिकित्सा मन्त्री राजेन्द्र राठौड ने योजनाओं का शिलान्यास किया तथा सिन्थेटिक बॉस्केटबॉल कोर्ट की आधारशिला रखी। मन्त्री ने कहा कि चूरू में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन जरूररत इन प्रतिभाओं को तराशने की है। उन्होने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को तराशने के लए किसी तरह की कोर कसर नहीं छोड रही है, इसी का परिणाम है कि राज्य सरकार द्वारा नयी खेल नीति लायी गयी है। कार्यक्रम के बाद चिकित्सा मन्त्री जिले के उभरते खिलाडियों से भी मिले और उनकी समस्याओं के समाधान के जिला कलक्टर को निर्देश दिये। कार्यक्रम में जिला कलक्टर ललित गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि जिला खेल स्टेडियम में 2 करोड 25 लाख की राशि का उपयोग सिन्थेटिक बॉस्केटबॉल कोर्ट, फुटबॉल ग्राउन्ड में पफ सिस्टम, बॉलीबॉल और खो खो मैदान तथा सिटिंग स्टैप का निर्माण कार्य करवाया जायेगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement