Special program to be held on April 14 under digital fair-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डिजिटल मेले के तहत 14 अप्रैल को होंगे विशेष कार्यक्रम

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 अप्रैल 2017 6:49 PM (IST)
डिजिटल मेले के तहत 14 अप्रैल को होंगे विशेष कार्यक्रम
धर्मशाला। उपायुक्त कांगडा सीपी वर्मा ने कहा कि 14 अप्रैल को जिलेभर में डिजिटल मेले के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस दौरान लोगों को डिजिटल लेनदेन की प्रक्रिया, सुविधा और लाभ के बारे में शिक्षित किया जायेगा। वे आज यहां कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के लिये बुलाई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि जिला स्तरीय कार्यक्रम उपायुक्त कार्यालय के सभागार में दोपहर बाद 3 बजे आयोजित होगा। इसी प्रकार जिले के सभी विकास खंड विकास कार्यालयों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस दौरान उपस्थित लोगों को वेबकास्ट के माध्यम से इस सन्दर्भ में नागपुर में होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के सम्बोधन का प्रसारण दिखाया जायेगा। इन कार्यक्रमों में लोकमित्र केन्द्रों के संचालक, ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि, विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के सदस्य और बैंकों के अधिकारियों सहित बडी संख्या में अन्य हित धारक भाग लेंगे। बैठक में सहायक आयुक्त शशी पाल नेगी, उप सूचना अधिकारी एनआईसी अक्षय मेहता, जिला प्रबन्धक जितेन्द्र शर्मा, पीओ डीआरडीए मुनीष शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement