Advertisement
अयोध्या के राम मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की विशेष तैयारी : नृपेंद्र मिश्रा

उन्होंने कहा कि मंदिर के शिखर पर जो पताका लहराए, उसमें किसी प्रकार की तकनीकी आवश्यकता है। रक्षा मंत्रालय के कुछ लोग इस कार्य में एक्सपर्ट हैं, ऐसे में उनकी सहायता ली जाएगी, जिससे 25 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम में कोई कठिनाई नहीं होगी। इस विषय पर एक्सपर्ट के साथ बातचीत की गई है। वे शिखर के कलश तक जाकर देखना चाहते हैं कि झंडे के पोल में किसी प्रकार की अड़चन तो नहीं। हर प्रकार का विकल्प उनके सामने हैं। एक तरह से फूल प्रूफ पताका लहराने की जिम्मेदारी रक्षा मंत्रालय को दी गई है।"
उन्होंने बताया, लक्ष्मण और परकोटा के छह मंदिरों के शिखर पर ध्वज लहराएगा। ध्वज के प्रारूप को भी अंतिम रूप दे दिया गया है। ये केसरिया रंग का ध्वज होगा, जिस पर 'ओम' लिखा होगा। ये सभी नायलॉन के होंगे, जो पैराशूट बनाने में इस्तेमाल होता है।
मिश्रा ने बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम करीब तीन घंटे का होगा। ध्वजारोहण के लिए शुभ मुहूर्त 12 से 12.30 बजे के बीच का है। जो लोग आमंत्रित हो रहे हैं, उन्हें भगवान के दर्शन की सुविधा प्रधानमंत्री मोदी के जाने के बाद दी जाएगी। इसके लिए जो भी जिम्मेदारी होगी, उसके लिए जिला प्रशासन निर्णय लेगा। अन्य श्रद्धालु जो आएंगे को अगले दिन से दर्शन प्राप्त हो सकते हैं, जैसा सामान्य तौर पर होता है। 25 नवंबर के दिन उन्हें दर्शन प्राप्त नहीं होंगे।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अयोध्या
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


