Advertisement
स्पेशल हैण्डलूम एक्सपो - राजस्थानी परंपरागत साड़ियां और परिधान बन रहे हैं आकर्षण का केन्द्र

उद्योग विभाग द्वारा आयोजित इस हैण्डलूम एक्सपो में राजस्थान हैण्डलूम डवलपमेंट कारपोरेशन द्वारा पांच स्टाॅलों में अजरख, बगरु, सांगानेरी, कोटा डोरिया, लहरियां, बंधेज, मोठडी, काॅटन शिल्क और मुगल प्रिंट के एक से एक डिजाइनदार कुर्ते, दुपट्टें, सलवार सूट, साड़ियां आदि बिक्री के लिए प्रदर्शित किए गए हैं वहीं अजरख, सांगानेरी, बगरु और मुगल प्रिंट के बेड कवर व ड्रेस मेटेरियल खासा पंसद किए जा रहे हैं। राजस्थान राज्य बुनकर संघ और राजस्थान लघु उद्योग निगम की स्टाॅलों पर भी राजस्थानी परंपरागत प्रिंट व डिजाइन को प्रमोट करने वाली साड़ियां, परिधान आदि प्रदर्शित व बिक्री किए जा रहे है।
संयुक्त निदेशक उद्योग एसएस शाह ने बताया कि नेशनल हैण्डलूम एक्सपो का केन्द्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से आयोजन किया गया है और राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, गुजरात सहित कई प्रदेशों की बुनकर समितियां इस एक्सपो में अपने हैण्डलूम उत्पाद प्रदर्शित कर रही है। एक्सपो में उत्साहजनक रेस्पांस मिल रहा है। 19 फरवरी से जल महल के सामने स्थित राजस्थान सरकार के उद्योग विभाग के राजस्थान हाट पर चल रहा हैण्डलूम एक्सपो 4 मार्च तक चलेगा। राजस्थान हाट पर आयोजित स्पेशल हैण्डलूम एक्सपो में प्रवेश निःशुल्क है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


