खास खबर Exclusive: मतगणना पर सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे स्पेशल जासूस
khaskhabar.com: गुरुवार, 02 मार्च 2017 1:47 PM (IST)
इस बार एडमिनिस्ट्रेशन ने मतगणना के काम में अधिकतर युवा कार्मिकों को ही लगाया है। ऐसे कार्मिकों की भी तरजीह दी है, जिन्हें पिछले चुनाव की मतगणना का अनुभव है। एक ही शिफ्ट यानी आठ घंटे में ही मतगणना कार्य खत्म करने का टारगेट लेकर एडमिनिस्ट्रेशन चल रहा है। इसके लिए अब हर विधानसभा में दो-दो टेबल्स और बढ़ा दी गई हैं। हर विधानसभा में 16 टेबल्स लगाए जाने की तैयारी कर ली गई है।
प्रत्येक मतगणना टेबल पर वोटों की गिनती करने के लिए चार कार्मिक लगाए जाएंगे। सभी विधानसभा में मतगणना के लिए कुल 640 कार्मिक लगेंगे। इसके अलावा किन्हीं विशेष परिस्थितियों के लिए 10 फीसदी कार्मिक रिजर्व टीम में रहेंगे।