Special children gave a spectacular cultural presentation on Albert Hall Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अल्बर्ट हाॅल पर विशेष बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति

khaskhabar.com: सोमवार, 02 अप्रैल 2018 9:20 PM (IST)
अल्बर्ट हाॅल पर विशेष बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति
जयपुर। ‘ वर्ल्ड आॅटिज्म अवेयरनेस डे‘ के अवसर पर आज जयपुर के अल्बर्ट हाॅल संग्रहालय पर 40 से अधिक विशेष बच्चों (आॅटिज्म से पीड़ित) द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर अल्बर्ट हाॅल को आॅटिज्म के प्रतीक नीले रंग से सुसज्जित किया गया। राजस्थान सरकार के पुरातत्त्व एवं संग्रहालय विभाग द्वारा ‘डी-नज‘ नामक संस्था के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरम्भ में ‘एंजल्स/वर्क‘ संस्था के विशेष बच्चों ने लघु नाटिका ‘कुछ तो लोग कहेंगे‘ के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेष दिया। इसके पश्चात् ‘औरा‘ संस्था के विशेष बच्चों द्वारा मनमोहक समूह नृत्य पेश किया गया। कार्यक्रम में विशेष बच्चों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन एवं स्नेह मिलने से वे भी आगे बढ़ सकते हैं। कार्यक्रम में विशेष बच्चों के लिये अतिरिक्त रायन्स इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement