Special campaign to be run for senior citizens-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 अप्रैल 2017 5:24 PM (IST)
वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान
भिवानी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए 25 अप्रेल तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसमें उन्हें कानूनी प्रावधानों के साथ सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं और कार्यक्रमों की विशेष जानकारी दी जाएगी। मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार ने वीरवार को स्थानीय जिला वैकल्पिक विवाद समाधान केन्द्र में पैनल अधिवक्ता और पीएलवी की बैठक के दौरान इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस दिशा में जिले के विभिन्न स्थानों पर कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में पैनल अधिवक्ता संबंधित गांव में वरिष्ठ नागरिकों को जनहित के कल्याणार्थ चलाई जा रही योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी ने बताया कि प्राधिकरण की ओर से इस अभियान के दौरान स्कूलों, महाविद्यालयों, वरिष्ठ नागरिक क्लबों और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्कूलों एवं महाविद्यालयों में शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य पैनल अधिवक्ताओं की ओर से विद्यार्थियों को बड़ों का आदर करने और बुजुर्गों की भावनाओं का सम्मान करने की नसीहत देना है। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी के एल भारद्वाज, पैनल अधिवक्ता दयानन्द सैनी, एन एम शर्मा, प्रदीप वशिष्ठ, नरेन्द्र काटीवाल, परमजीत सिंह, अनिल सम्भ्रवाल, शीला तंवर, अनुराधा खनगवाल, सत्यपाल बूरा, किरण जांगड़ा, अमित कौशिक, मल्लिका श्योराण, सुमेर सिंह, पवन बेडवाल, देवेन्द्र परमार, पीयूष चुंघ, पीएलवी सुखबीर, यशबीर सिंह, विरेन्द्र और वरिष्ठ नागरिक क्लब के चेयरमैन रामकिशन शर्मा सहित अनेक अधिवक्ता और पीएलवी उपस्थित थे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement