Special campaign for e-KYC till January 15 under PM Kisan Samman Nidhi Yojana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत ई-केवाईसी के लिए 15 जनवरी तक विशेष अभियान

khaskhabar.com: मंगलवार, 12 दिसम्बर 2023 9:19 PM (IST)
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत ई-केवाईसी के लिए 15 जनवरी तक विशेष अभियान
भीलवाडा । पीएम किसान सम्मान निधि योजना में लाभ प्राप्त करने हेतु 15 जनवरी 2024 तक विशेष सेचुरेशन अभियान का आयोजन जिले में किया जायेगा। अभियान के दौरान लाभ से वंचित पात्र किसानों को योजना से जोड़ने व योजना की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए जागरूकता बढाई जायेगी। जिला कलक्टर आशीष मोदी ने इस अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों एवं तहसीलदारों को सेचुरेशन कैंप आयोजित करने हेतु आदेश जारी किये गये है। इन कैंप के दौरान पंजीकरण से शेष रहे किसानों का पंजीकरण करना,भूमि सत्यापन,ई केवाईसी,बैंक खाते में डीबीटी लिंक करना इत्यादि कार्य करवाये जाऐंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement