कन्नौज । समाजवादी पार्टी में चल रहे सियासी घमासान का असर कन्नौज में
भी दिखाई दिया । सूबे के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव के संसदीय
क्षेत्र में सपाइयो ने आज अमर सिंह की अर्थी निकाल कर पुतला फूंका । कन्नौज सदर
ब्लाक प्रमुख के नेतृत्व में सैकड़ो सपाइयो ने लोहिया चौराहे पर अमर सिंह के खिलाफ
जमकर नारेबाजी की । सपाइयो ने तिर्वा क्रांसिग से कन्नौज सदर तहसील तक अमर सिंह की
अर्थी निकाल कर प्रदर्शन का इजहार किया । कन्नौज सदर ब्लाक प्रमुख ने कहा कि अमर
सिंह गद्दार है । अमर सिंह समाजवादी पार्टी में केवल विरोध फैलवाने के लिए सामिल
हुए है । नीलू यादव ने कहा कि मै समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम
सिंह से अनुरोध करता हूं कि ऐसे दलालो को पार्टी से निष्कासित कर दिया जाये ।
यह भी पढ़े :क्या इतना भी बेरहम हो सकता है इंसान...यह भी पढ़े :प्रेमी संग भाग रही पत्नी को पति ने फिल्मीस्टाइल में पकड़ा