Advertisement
सदन शुरू होने से पहले सपा में होगी टूट होगी, पीएम मोदी विश्व शांति के दूत: ओपी राजभर

उन्होंने आगे कहा कि 27 का चुनाव तो छोड़ दीजिए, सदन शुरू होने से पहले ही खेल हो जाएगा। बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिलेगा। साथ ही, उन्होंने दावा किया कि 2047 तक समाजवादी पार्टी सत्ता में नहीं आने वाली है, यह लिख लीजिए।
अखिलेश यादव द्वारा प्रदेश सरकार पर ट्रांसफर-पोस्टिंग में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाने पर राजभर ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ट्रांसफर और पोस्टिंग का कार्य अधिकारियों के स्तर पर होता है, न कि मंत्रियों के स्तर पर। राजभर ने कहा कि जो लोग आरोप लगा रहे हैं, उन्हें पहले अपनी आर्थिक स्थिति और संपत्ति का स्रोत स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर कथित खनन घोटाला, लैपटॉप घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट मामले में कोई अनियमितता नहीं हुई, तो हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति कहां से आई। उन्होंने यह भी पूछा कि विशेष चार्टर विमानों से यात्रा करने के लिए धन का स्रोत क्या है।
राम मंदिर चंदा चोरी मामले की जांच से जुड़े सवाल पर राजभर ने कहा कि जो लोग उन पर सवाल उठाते हैं, उन्हें पहले अपने समाज में हुई घटनाओं पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने मऊ और बाराबंकी में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाए। राजभर ने दावा किया कि मऊ में राजभर समाज के एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी और बाराबंकी में भी इसी प्रकार की घटना हुई थी। उन्होंने प्रयागराज की एक घटना का भी उल्लेख किया और कहा कि जिन लोगों पर गंभीर आरोप लगे हैं, उन पर भी विपक्ष को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह अपने बयानों पर पूरी मजबूती से कायम हैं।
परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर पूछे गए सवाल पर राजभर ने विश्वास जताया कि आगामी मानसून सत्र में केंद्र सरकार जो भी विधेयक लाएगी, वह संसद से पारित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के पास पर्याप्त समर्थन है और जनता भी विकास से जुड़े फैसलों के साथ खड़ी है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि विदेशों में जाकर भारत की संवैधानिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल उठाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि विपक्षी नेताओं को चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं है, तो उन्हें अपने पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
आजमगढ़
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


