SP leader will give 15 crore for Ram temple in Ayodhya-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अयोध्या में राम मंदिर के लिए सपा नेता देंगे 15 करोड़

khaskhabar.com: रविवार, 14 मई 2017 11:29 PM (IST)
अयोध्या में राम मंदिर के लिए सपा नेता देंगे 15 करोड़
लखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर बनाने को लेकर एक बड़ा ऐलान समाजवादी पार्टी (सपा) से विधान परिषद सदस्य की ओर से किया गया है। बुक्कल नवाब ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में 15 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। बुक्कुल नवाब रविवार को राजधानी में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि जब उन्हें अपनी जमीन का मुआवजा मिलेगा तो वह उसमें से 15 करोड़ रुपये अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए दान कर देंगे। नवाब ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने का भी समर्थन किया। नवाब ने कहा, "भगवान राम का मंदिर हर हाल में अयोध्या में बनना चाहिए। भगवान राम अयोध्या में पैदा हुए थे, ऐसे में उनका मंदिर अयोध्या में ही बनना चाहिए। वह पहले ही कह चुके हैं भगवान राम का मंदिर बनने के बाद वह उनका मुकुट पहनाएंगे। साथ ही 10 लाख रुपये भी देंगे। यह 10 लाख रुपये और मुकुट 15 करोड़ रुपये से अलग होगा।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement