उन्होंने कहा है कि इस मौसम में रबी की बुआई का
काम चल रहा है, ऐसे में सभी जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि
किसानों को नोट बन्दी के फलस्वरूप बीज एवं उर्वरक सहित अन्य कृषि निवेश प्राप्त करने
में कठिनाई न हो। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि इस मामले में किसी भी प्रकार की
लापरवाही से किसानों के साथ-साथ पूरे देश एवं प्रदेश की खाद्य् सुरक्षा पर असर
पड़ेगा। इसलिए सभी जिलाधिकारी सतर्क रहकर रबी बुआई से सम्बन्धित किसानों की
समस्याओं का तत्काल निराकरण कराएं।
नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले