श्री यादव
ने कहा कि नोटबंदी से शुरू में कुछ लोगों में उत्साह था कि कोई बड़ा बदलाव आने वाला
है। लेकिन अब वह लोग भी कह रहे हैं कि इससे अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान हुआ है।
व्यापार और पैसे के महत्व को समझने वाले देश-विदेश के अर्थशास्त्री भी मानते हैं
कि नोटबंदी से अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान पहुंचा है और इससे विकास की दर में कमी
आएगी। यह तो केन्द्र सरकार बताएगी कि इसकी भरपाई कैसे होगी। नोटबंदी के बाद गरीब
मजदूरों का रोजगार काफी कम हो गया है, जिससे उन्हें वापस घर जाना पड़ा है।
कम्पनियां अपने कर्मचारियों के वेतन में कटौती कर रही हैं। मेरा मानना है कि इससे
जनता को काफी दुख और तकलीफ हुई है। दुख और तकलीफ देने वालों से समय आने पर जनता
हिसाब करती है।