SP delegation to visit Saharanpur on September 6 regarding mosque demolition; to meet the Commissioner-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 13, 2026 6:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सहारनपुर मस्जिद गिराने के मामले में 6 सितंबर को जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल, कमिश्नर से करेगा मुलाकात

khaskhabar.com: शनिवार, 05 सितम्बर 2026 11:31 PM (IST)
सहारनपुर मस्जिद गिराने के मामले में 6 सितंबर को जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल, कमिश्नर से करेगा मुलाकात
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित 119 वर्ष पुरानी मस्जिद को गिराए जाने के मामले में जांच और तथ्य जुटाने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का प्रतिनिधिमंडल 6 सितंबर को सहारनपुर जाएगा। पार्टी की ओर से जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, सहारनपुर कलेक्ट्रेट में स्थित मस्जिद को सिविल कोर्ट के आदेश पर 5 सितंबर की सुबह बुलडोजर से ढहा दिया गया। सपा का दावा है कि 4 सितंबर की शाम जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि मस्जिद को सील किया जाएगा, लेकिन उसे गिराया नहीं जाएगा। समाजवादी पार्टी ने कहा कि घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त करने और पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति जानने के लिए प्रतिनिधिमंडल सहारनपुर पहुंचकर मंडलायुक्त (कमिश्नर) से मुलाकात करेगा। दौरे के बाद प्रतिनिधिमंडल अपनी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को सौंपेगा।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव करेंगे। दल में सांसद, विधायक, एमएलसी और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित कुल 16 सदस्य शामिल किए गए हैं।
प्रतिनिधिमंडल में लाल बिहारी यादव (नेता प्रतिपक्ष, विधान परिषद), चौधरी अब्दुल वाहिद (जिलाध्यक्ष), हाजी नवाब अंसारी (महानगर अध्यक्ष), सांसद हरेंद्र मलिक, सांसद इकरा हसन, राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रुद्रसैन, पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान, विधायक अतुल प्रधान, विधायक आशु मलिक, विधायक उमर अली, विधायक रामऔतार सैनी, एमएलसी किरन पाल कश्यप, पूर्व विधायक गयास अली, राहुल भारती (राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ), मांगेराम कश्यप (पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री), जिया चौधरी (जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर) शामिल हैं।
सपा ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल मौके की स्थिति का जायजा लेने के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाएगा। इस मुद्दे को लेकर पार्टी ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं और मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का निर्णय लिया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement